फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers did not come to any center, silence was spreading Farmers did not come to the center, silence was spreading

किसी भी केंद्र पर नहीं आए किसान, पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not come to any center, silence was spreading Farmers did not come to the center, silence was spreading
पहले दिन जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं लेकर किसान नहीं पहुंचे। हालांकि अधिकारियों ने जरूर क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरएफसी प्रभाकांत दुबे ने मंडी परिषद स्थित क्रय केंद्र व नवीन मंडी समिति के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी ली। शेड और पानी का भी निरीक्षण किया। इसी प्रकार डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने छानबे विकास खंड के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले में 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 32 और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित कुल 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा विकास खंड सिटी के मंडी परिसर में प्रथम व द्वितीय, कोन में पीडीएस गोदाम मुजेहरा कला, गैपुरा छानबे में पीडीएस गोदाम भटेवरा, मझवां में पीडीएस गोदाम जलालपुर और पहाड़ी में पीडीएस गोदाम टोंगा में केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड लालगंज में पीडीएस गोदाम खजुरी लालगंज और पीडीएस गोदाम मवईकला हलिया, विकास खंड मड़िहान में पीडीएस गोदाम कलवारी मार्ग पटेहरा, पीडीएस गोदाम पचोखरा राजगढ़, नरायनपुर में पीडीएस चुनार चचेरी मोड़, जमालपुर में पीडीएस गोदाम रानीबाग और अहरौरा मंडी परिसर में बनाया गया है। वहीं, भारतीय खाद्य निगम द्वारा नगर के नवीन मंडी परिसर तथा नवीन मंडी परिसर अहरौरा में क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
सत्यापन के बिना खरीद नहीं
मड़िहान। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन के बिना गेहूं की खरीद नहीं होगी। यह निर्देश एडीओ पंचायत आरके सिंह हॉटशाखा राजगढ़-पचोखरा क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

किसानों के लिए सलाह है कि सफाई कराने के बाद ही गेहूं क्रय केंद्रों पर ले जाएं। बिचौलियों पर नजर रखने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। हालांकि गेहूं खरीद के पहले दिन एक अप्रैल को कहीं भी किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सात किसानों का फोन आया था। लेकिन केंद्र पर किसान नहीं पहुंचे। एडीओ पंचायत आरके सिंह ने बताया कि रबी फसल गेहूं की खरीद आफ लाइन होगी। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों से खरीद होगी। मड़िहान के कलवारी क्रय केंद्र के प्रभारी विपणन निरीक्षक कुंअर बहादुर सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बोरी उपलब्ध है। कांटा व पंखा के साथ मजदूर भी उपलब्ध हैं। सोमवार को नंबर चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed