फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers arrived to halt the construction of a wall on the main canal.

Mirzapur News: मुख्य कैनाल पर दीवार का निर्माण रुकवाने पहुंचे किसान

Sat, 11 Jul 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers arrived to halt the construction of a wall on the main canal.
अहरौरा मेन कैनाल के सुलूस (स्लुइस) पर पहुंचे किसान, दिवार निर्माण का किया विरोध।-सोशल मीडिया।
इमलिया चट्टी। अहरौरा डोंगिया बांध समिति की बैठक शुक्रवार को अहरौरा बांध स्थित डाक बंगले में हुई। बैठक के बाद किसान अहरौरा मेन कैनाल के सुलूस (स्लुइस) पर पहुंचे। वहां लीकेज रोकने के लिए कराए जा रहे दीवार के निर्माण का विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि यदि दीवार बनाकर बांध का पानी कैनाल में जाने से रोका गया तो धान की रोपाई के लिए पर्याप्त सिंचाई नहीं मिल सकेगी।
किसानों ने आरोप लगाया कि आनंदीपुर माइनर, हिनौती माइनर, मुगलसराय राजवाहा, खेमईपुर माइनर, कौड़ियां माइनर और चौकियां माइनर सहित कई नहरें टूटी और क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर नहरों में सिल्ट और शैवाल जमा होने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने पहले नहरों की मरम्मत और सफाई कराकर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में किसान नेता गोपाल दास गुप्ता, बीरबल यादव, पांचू राम पाल, अनिल कुमार यादव, योगेश सिंह, प्रमोद, राकेश कुमार, परशुराम मौर्य सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed