Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer registry will be done at all wheat procurement centers, common service centers will be opened.

Mirzapur News: सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर होगी फार्मर रजिस्ट्री, कॉमन सर्विस सेंटर खुलेंगे

Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry will be done at all wheat procurement centers, common service centers will be opened.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बाद अब सभी क्रय केंद्रों पर कॉमन सर्विस सेंटर खुलेंगे। आयुक्त विंंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया।
शासन ने ज्यादातर सरकारी योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है उन्हीं किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिनकी फार्मर रजिस्ट्री यानि किसान पहचान पत्र होगा।
विज्ञापन

हाल ही में इस व्यवस्था को गेहूं खरीद में लागू किया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि मिर्जापुर मंडल में 205 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 19600 क्विंटल गेहूं की खरीद 400 कृषकों से की जा चुकी है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया मिर्जापुर सदर, मड़िहान, चुनार व लालगंज को मिलाकर जिले में कुल 382792 किसान हैं।

जिनमें 303352 किसानों का पंजीकरण किया गया है। अभी तक करीब 80540 किसान ऐसे है जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है। जिला विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के बाद गेहूं खरीद में तेजी आएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर सीएससी खोलने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed