फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer dies due to high voltage wire breaking

हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से किसान की मौत

Thu, 05 Aug 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to high voltage wire breaking
पटेहरा। लालगंज थाना ग्राम सभा घोरी के अतरैला मौजा में बृहस्पतिवार की सुबह 11 हजार सप्लाई का तार टूटने से खेज जोत रहे किसान और दो दो बैल की दर्दनाक मौत हो गई। गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू कोल अपना हल बैल लेकर खेत में धान की रोपाई करने के लिए जोताई कर रहे थे। दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे दीपनगर विद्युत पावर हाउस से संचालित सिरसी कैनाल पम्प फीडर के 11 हजार बोल्टेज सप्लाई का तार टूट कर खेत में गिर गया। जिससे पूरे खेत मे करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों बैल की मौके पर मौत हो गयी। अगल-बगल के लोग झुलसे पप्पू को लेकर पटेहरा पीएचसी पहुंचे। जहां प्रभारी डॉक्टर वाजिद जमील ने किसान को मृत घोषित कर दिया। हादेस में दोनों बैल की भी मौत हो गई थी। मृतक को दो पुत्र अमित, रोहित और दो पुत्रियां है। पत्नी शीला व पुत्रो का रो रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बारे में एसडीओ विद्युत वितरण खण्ड प्रथम सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को रिपोर्टिंग कर दी गयी है। पोस्टमार्टम होने पर किसान व दोनो बैल का मुआवजा परिजनों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed