फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   farmer burried in sand mirzapur

पंप सेट बंद करते समय ढहा कुंआ, मलबे में दबा किसान

Thu, 23 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer burried in sand mirzapur
मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में कूएं में युवक के गिरने पर मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से ज? - फोटो : MIRZAPUR
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में बुधवार की देर शाम को कुएं पर लगे पंप सेट को बंद करते समय उसकी दीवार ढह गई जिसके मलबे में एक किसान दब गया। दीवार ढहने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मड़िहान पुलिस आई। जानकारी होने पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह मौके पर आए। साथ ही पोललैंड, जेसीबी और फायर बिग्रेड की मदद से कुंए में दबे किसान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरु कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार दुबे की जमीन में एक कुआं है। मनोज सिंचाई के लिए कुएं पर दीवार बनाकर पंप सेट लगाया है। बुधवार की शाम को वह पंप सेट चालू करके खेत की सिंचाई कर रहा था। खेत की सिंचाई पूरी होने के बाद वह कुएं पर पंप सेट को बंद करने गया। इस दौरान कुएं की दीवार ढहने लगी, मनोज वहां से भागने की कोशिश किया तब तक वह मलबे के साथ कुंए में चला गया। कुंए में गिरने के बाद मलबा उसके ऊपर गिर गया। दीवार ढहने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, पर कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजीव सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। कुंआ ढहने की सूचना पर एसपी, एएसपी नक्सल अजय कुमार, एसडीएम मड़िहान विमल कुमार दुबे, सीओ सदर संजय सिंह, सीओ लालगंज सुशील कुमार यादव फायर ब्रिगेड, पोकलैंड, जेसीबी, आस्का लाइट आदि लेकर पहुंचे और रेस्क्यू शुरु कराया। पोकलैंड से कुंए के पास दो तरह से खोदाई कर पानी को निकाला जा रहा है। जिससे खोदाई कर मलबे में दबे मनोज को बाहर निकाला जा सके। रात नौ बजे तक मनोज बाहर नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed