फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Far from the turf , a turf grass not far

टर्फ तो दूर की बात, घास वाला मैदान तक नहीं

Thu, 18 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 18 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Far from the turf , a turf grass not far
जिले में खेल के बागवां को जिन पर बढ़ावा देने का भार था उन्होंने अपने  कर्तव्य का पालन किया होता तो आज मिर्जापुर के खेल की तस्वीर कुछ और होती। 
विज्ञापन


13 वर्ष बीत गए चार करोड़ रुपये भी खर्च हुए लेकिन  स्टेडियम अब तक तैयार नहीं हो सका है। जाहिर सी बात है कि  किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हालत यह है कि खेल तो संवर रहा है लेकिन  उधार के मैदानों में।
विज्ञापन


 
जिले में खेल की दुर्दशा के लिए खिलाड़ी नहीं  प्रशासनिक अधिकारी ही जिम्मेदार रहे हैं। यूं तो मुख्यालय में खेल मैदानों  की कमी नहीं है लेेकिन संवारने को कौन कहे खेलने लायक भी नहीं छोड़ा जा रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने कोच तो दे दिए लेकिन स्टेडियम के निर्माण की सुधि नहीं ली,  लिहाजा कोच बैठे बिठाये वेतन पा रहे हैं और खिलाड़ी जैसे तैसे अपने खेल को  निखारने को विवश हैँ।

बिना फुटबाल कोचिंग के ही नगर की खिलाड़ी परवीन यूपी  अंडर 16 टीम की कप्तानी कर चुकी। विन्ध्याचल मंडल की बालाओं ने बिना सरकारी  कोच के ही 18 मंडलों की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त  किया।

इससे इनकी प्रतिभाओं को पहचाना जा सकता है। खेलों को बढ़ावा देने को  कौन कहे सरकारी अधिकारी तो खेलों की बधिया उधेड़ने में लगे हैं। दो दिन  होने वाले ट्रायल को एक ही दिन में सिमटाया जा रहा है।

कोच को प्राइवेट  स्कूूलों में तैनात किया जा रहा है।  जिला स्तरीय खेल जिला मुख्यालय पर  नहीं बल्कि 40 किलोमीटर दूर आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ी इसके विरोध में  प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


खेल के विकास के  लिए हर माह लाखों रुपये का बजट आ रहा है लेकिन बिना प्रतियोगिताओं के अभाव  में इसको कहां खर्च किया जाता है इसका पता नहीं है। 

जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि खेल  की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

प्रयास  होगा कि स्टेडियम का निर्माण जल्द कराया जाए। खेल के विकास के लिए समितियों  का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed