फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family members wept over news of nagar palika employee heart attack at april fools day

April Fools Day: अप्रैल फूल के नाम पर सभासद ने नपा कर्मी के साथ किया ऐसा घिनौना मजाक, बिलख पड़े परिजन

Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

April Fools Day: वाट्सएप पर चली इस खबर के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। वे एक-दूसरे से पूछताछ करने लगे। वहीं, कुछ कर्मचारी नपा कर्मी को देखने उस जगह चले जहां वह काम कर रहा था। इस पर अपर जिलाधिकारी ने उनको 2 अप्रैल को कार्यालय में आने का वह कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Family members wept over news of nagar palika employee heart attack at april fools day
व्हाट्सएप ग्रुप पर चली खबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर नगर में सोमवार को अप्रैल फूल के नाम पर एक नगर पालिका कर्मचारी के साथ बड़ा मजाक किया गया। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के प्रकाश प्रभारी जटाशंकर सिंह पटेल इन दिनों चैत्र नवरात्र की तैयारियां करा रहे थे। इसी सिलसिले में वह सोमवार को विंध्याचल में काम करा रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसी समय उनके विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सभासद ने उनके हार्ट अटैक आने की खबर चला दी। कहा गया कि जटाशंकर सिंह पटेल को हार्ट अटैक आ गया है और वह मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर यह खबर देखते ही उनकी पत्नी और उनका 5 साल का छोटा बच्चा एकदम से भयभीत हो गए और रोने लगे।
विज्ञापन


जटाशंकर सिंह पटेल अन्य जिले के निवासी हैं, जो नौकरी के सिलसिले में मिर्जापुर आए हुए हैं। बताया जाता है कि ग्रुप पर यह खबर देखते ही नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मंडलीय अस्पताल पहुंच गए, लेकिन उसके बाद ग्रुप पर मैसेज आया कि अप्रैल फूल की शुभकामनाएं। यह पोस्ट देखते ही कुछ लोगों ने कमेंट भी किया कि ऐसा घिनौना मजाक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह बात जटाशंकर सिंह पटेल को पता चली तो उन्होंने संबंधित से संपर्क कर अपनी आपत्ति जताई। इस पर वह सभासद उनसे लड़ने को तैयार हो गया। वह अपनी बात पर डटा रहा। इस पर जटाशंकर सिंह पटेल ने अधिशासी अधिकारी जी. लाल व अन्य से बात करके अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को मामले की जानकारी दी।


इस पर अपर जिलाधिकारी ने उनको 2 अप्रैल को कार्यालय में आने का वह कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस बात को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों में व्यापक रोष है और सभी इस बात की निंदा कर रहे हैं कि इस प्रकार का घिनौना मजाक नहीं किया जाना चाहिए। जटाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि वह इस मामले को विधिक कार्रवाई के लिए भी प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed