फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family came to visit Vindhyachal, forgot daughter in train mirzapur

विंध्याचल दर्शन करने आया परिवार बेटी को ट्रेन में भूला

Wed, 19 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Family came to visit Vindhyachal, forgot daughter in train mirzapur
चुनार। आरपीएफ ने मंगलवार को ट्रेन में परिजनों से बिछडी किशोरी को चाइल्ड हेल्प डेस्क मिर्जापुर को सौंपा। यि किशोरी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में मिली थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीके यादव रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर उपस्थित थे कि दोपहर करीब 12:35 बजे गाड़ी संख्या 10.45 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस- 5 में यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर कार्यालय में उपस्थित उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव व कांस्टेबल दशरथ लाल अविलंब कोच में पहुंचे। वहां पहुंचने पर कोच के यात्रियों ने एक बच्ची को सुपुर्द करते हुए बताया कि यह बच्ची अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन करने आई थी। जो अपने परिवार से बिछड़ गई है। नियमित ठहराव के उपरांत जब गाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई तो बच्ची को कार्यालय में लाया गया। रोती हुई बच्ची को सांत्वना दिया गया। कार्यालय में बैठाकर पानी पिलाया गया। पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम भावना यादव पुत्रीराम प्रसाद यादव उम्र 15 वर्ष, पता ग्राम व पोस्ट चक्रेश, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर मध्य प्रदेश बताया। मोबाइल नंबर पूछने पर 86 6188 9641 बताई। जिस पर संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद पाया गया। बच्ची के नाबालिग होने व निवास स्थान से काफी दूर होने के कारण व सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षक द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क मिर्जापुर को सूचित किया गया। इस बच्ची को चाइल्ड हेल्प डेस्क मिर्जापुर के सदस्य अंकिता मिश्रा व चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा के आने के पश्चात सुपुर्दगी नामा के तहत सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed