फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from cleaning hero after finding dirt

Mirzapur News: गंदगी मिलने पर सफाई नायक से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 20 Sep 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from cleaning hero after finding dirt
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने वार्ड भ्रमण के तीसरे मंगलवार की सुबह सभासदपति राजेश सोनकर एवं पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ महुवरिया वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी पाए जाने पर सफाई नायक से स्पष्टीकरण मांगने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया ।
विज्ञापन

कजरहवा पोखरा स्थित शौचालय के पीछे पड़े मलबे को जल्द हटवाने के साथ ही शौचालय में अधिक लीटर वाले टंकी लगवाने के लिए अधिकारियों को कहा। परमापुर टेढ़वा में तालाब की सफाई के साथ नाले की सफाई का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने तालाब की सफाई के बाद उसमे एंटी लार्वा का छिड़काव के लिए कहा। उन्होंने वार्ड में जलजमाव स्थानों को चिह्नित कर वहां जलनिकासी करने का निर्देश दिया। जिससे संचारी रोगों पर रोकथाम की जा सके। वार्ड के कई स्थानों पर टूटे चेंबर और नालियों के निर्माण के लिए नगर पालिकाध्यक्ष ने निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया। कहा की महुवरिया वार्ड में तालाब की सफाई के साथ,टूटे चेंबरों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। तालाब की सफाई कर इसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा। वार्ड में कई जगह गंदगी पाए जाने पर सफाई नायक के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इस मौके पर जलकल अभियंता सुधीर वर्मा,अवर अभियंता सुनील मौर्या, जटाशंकर पटेल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह,मधुसूदन सिंह,आनंद कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed