फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exempt persons with disabilities, pregnant women, and sick women from census duty.

Mirzapur News: दिव्यांग, गर्भवती व बीमार महिलाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करें

Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Exempt persons with disabilities, pregnant women, and sick women from census duty.
उपजिला​धिकारी सदर को ज्ञापन देती उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्य, स्
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद द्वितीय से मुलाकात की। उन्होंने दिव्यांग, गर्भवती, गंभीर बीमारी से पीड़ित, दो साल से छोटे बच्चों व दो साल शेष कार्यकाल वाली अध्यापिकाओं को जनगणना की ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए ज्ञापन दिया। अध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल ने कुछ अध्यापिकाओं की जनगणना ड्यूटी संबंधित समस्याओं को एसडीएम सदर के समक्ष रखा। एसडीएम ने समस्याओं को सुना और शत प्रतिशत समाधान का आश्वासन दिया। जनगणना ड्यूटी के संबंध में संगठन के सदस्यों ने नायब तहसीलदार गरिमा (मझवां) से भी भेंट की। निवेदन किया कि जो अध्यापिकाएं आपके समक्ष समस्या लेकर आएं, उनका सहयोग करें। उन्होंने भी पूर्णतः सहयोग करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल, जिला महामंत्री नमिता सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनक प्रभा, कोषाध्यक्ष गुंजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मंजुला देवी व नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष सीमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed