फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Examinations of council schools that started with basic crafts and arts

Mirzapur News: बेसिक क्राफ्ट और कला से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा

Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Examinations of council schools that started with basic crafts and arts
जिगना के मिश्रपुर मे परीक्षा देते छात्र, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिले में बुधवार से परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। पहले दिन कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से कक्षा आठ तक की बेसिक क्राफ्ट व कला की परीक्षा हुई। जिले के 1809 विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन हो रहा है। पंजीकृत 241000 विद्यार्थियों में से 182078 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीसी ट्रेनिंग प्रभात कुमार ने बताया कि कक्षा एक की सभी परीक्षाएं मौखिक होंगी। अन्य परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार होंगी। जिगना के छानबे ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को पूर्वमाध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में कला और गृह शिल्प की परीक्षा बड़ी सजगता से आयोजित की गई। कंपोजिट विद्यालय मिश्रपुर में 536 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार व सहायक अध्यापक मो. इकबाल, विनय सिंह, वीपी सिंह, सोमेश तिवारी की देखरेख में लगे रहे। बीएसए अनिल वर्मा ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed