फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   EVM training given to zonal and sector magistrates

Mirzapur News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 19 Apr 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
EVM training given to zonal and sector magistrates
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ईवीएम व वीवी पैट के संचालन के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन संबंधी कार्य में सतर्कता जरूरी है। छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में चार जोनल तथा 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही नगर निकाय निर्वाचन के लिए नगर पालिका मिर्जापुर में तीन, नगर पालिका चुनार में दो, नगर पालिका अहरौरा में दो तथा नगर पंचायत कछवां में एक जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा कुल 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में ईवीएम एवं द्वितीय पाली में मतपत्र ( बैलेट पेपर) से चुनाव कराए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि पीठीसीन अधिकारी को निर्देशित करने, टेंडर वोट, टेस्ट वोट आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा माॅक पोल के दौरान व वास्तविक मतदान के दौरान ईवीएम में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो उसे ठीक करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में नगर निकाय चुनाव में तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बैलेट पेपर से मतदान कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई, उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर काॅलेज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी भोड़सर, सहायक चकबंदी अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed