{"_id":"570d45534f1c1bb3104a6af7","slug":"everyone-suffering-from-intense-heat-of-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी धूप की तपिश से हर कोई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखी धूप की तपिश से हर कोई बेहाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से लोग बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र मास में ही भगवान भास्कर के कोप को देख कर लोग सहम गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में समय लौटते समय स्कूली बच्चों को हो रहा है। तीखी धूप की तपिश वे झुलस रहे हैं। जेठ की दुपहरी का अहसास अभी से होने से लोगाें को तमाम तरह की बीमारियों की आशंका सताने लगी है, वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
चिकित्सकों ने लोगों से धूम में निकलने से पूर्व एहतियात बरतने की सलाह दी है। पारा अप्रैल माह में ही लगातार 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इससे जहां दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है वहीं लू चलने के कारण लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।
सबसे अधिक परेशानी नौनिहालों को हो रही है जो स्कूलों से दोपहर मे ंलौटते समय तेज धूप में झुलस जा रहे हैं। अभी स्कूल अप्रैल के पूरे माह और मई के आधे माह तक खुले रहेंगे ऐसे में बच्चों का क्या हाल होगा । दिन में बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में भी एहतियातन लोग टोपी और गमछे का इस्तेमाल कर रहे हैं।