फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Every member of every household will be tested

कंटेनमेंट जोन में हर घर के प्रत्येक सदस्य की होगी जांच

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every member of every household will be tested
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में कोविड-19 के दौरान उपलब्ध कराये जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि शासन का प्रयास है कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में सविंलांस टीम के द्वारा प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य का सर्वे कर जांच की जाए। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से कहा कि प्रत्येक सर्विलांस टीम के पास कम से कम एक-एक पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर मौजूद रहे। सविंलास टीम बेहद महत्वपूर्ण है इसे प्रभावी बनायें तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका सुपरविजन भी किया जाए। कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान कोई भी व्यक्ति छूटने न पाये। टेस्टिंग बढ़ाई गयी है प्रदेश में लगभग 55 से 60 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करायी जा रही है। बैठक में डीएम मिर्जापुर सुशील कुमार पटेल ने बताया कि डोर टू डोर सर्वे के लिये 724 टीमें गठित की गयी हैं। डीएम सोनभद्र एस राजलिंगम ने बताया कि सोनभद्र में 694 सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं। मुख्य सचिव ने कहा प्रयास किया जाए कि कोविड के कारण किसी की मृत्यु न होने पाये। मरीजों की भर्ती होने के लिये कोविड अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध रहें, अस्पताल सुथरा हो तथा एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। यह भी कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी टेस्टिंग के लिये लिखित रूप में नोडल अधिकारी नामित करें। जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिये कोरोना योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं वे स्वयं अपने को सुरक्षित करें तभी कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में तेजी लाएं
मिर्जापुर। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माणाधीन अस्पतालों यथा-मेडिकल कालेज, पीएचसी/सीएचसी के निर्माण में तेजी लाकर प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाये। कहा कि कोविड -19 के दौरान संक्रमण से बचाव के लिये जन जागरूकता लायें, लाउस्पीकरों व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाए। इस दौरान कोविड में लगाये गये एंबुलेंस के पहुंच समय व जिले में अन्य एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली गयीं तथा कहा कि सभी एक्बुलेन्स को सक्रिय रखा जाए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर व सोनभद्र के द्वारा अपने-अपने जिलोें में अब तक किये गये जॉंच, निगेटिव व पाजिटिव, भर्ती पाजटिव तथा मृत्यु व्यक्तियों की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। धन्यवाद ज्ञापन मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने किया। आईजी पीयूष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र डॉ. एसके उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed