फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Evaluation work completed at three centers

Mirzapur News: तीन केंद्रों पर समाप्त हुआ मूल्यांकन कार्य

Wed, 29 Mar 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Evaluation work completed at three centers
जिले में 11 दिनों के अंदर ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया। चार केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा था जिसमें तीन में मूल्यांकन मंगलवार को पूरा हुआ। केवल राजकीय इंटर कालेज में ही 83 उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई हैं। वहां भी बुधवार को मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा। मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में मात्र 177 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर अबतक 49635 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। माता प्रसाद माताभीख इंटर कालेज में 1674 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर अब तक 97674 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इसी प्रकार बीएलजे इंटर कालेज में 1925 का मूल्यांकन हुआ और अब तक 46183 का मूल्यांकन हो चुका है। राजस्थान इंटर कालेज में मंगलवार को सोमवार को ही मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। इस केंद्र को 95254 उत्तर पुस्तिकाएं मिली थी। जिनका मूल्यांकन हो चुका है। बताया गया कि केंद्रों को आवंटित 288829 उत्तर पुस्तिकाओं में से 288746 का मूल्यांकन किया जा चुका है। सभी केंद्रों पर कुल 1395 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें से 856 ही मूल्यांकन कार्य में सम्मिलित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मूल्यांकन लगभग समाप्त है। मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में हो रहा है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी में मूल्यांकन किया जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज व बीएलजे इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की तथा राजस्थान इंटर कालेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed