फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Error found in the letters of the name in the admit cards

प्रवेश पत्रों में नाम के अक्षरों में मिली गड़बड़ी

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Error found in the letters of the name in the admit cards
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की 24 मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया। साथ ही प्रश्नपत्रों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने स्टाफ के साथ प्रवेश पत्रों को ले गए और अधिकांश विद्यालयों में सोमवार को ही उसका वितरण कर दिया गया। अधिकांश चीजें तो ठीक रही लेकिन कुछ परीक्षार्थियों के नाम में कुछ गड़बड़ी रही। हिंदी और अंग्रेजी के नामों के अक्षरों में कुछ फर्क रहा। जैसे हिंदी में परीक्षार्थी का नाम है आकाश लेकिन उसके नाम के अंत में एस एच की जगह एच एस हो गया अर्थात एकेएएचएस हो गया। इस संबंध में जब परीक्षार्थियों ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इसको परीक्षा के बाद बोर्ड ऑफिस से ठीक कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक ही केंद्र पर संस्कृत बोर्ड व संस्कृत विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट स्थित श्री सनातन भैरव शंकर ब्रह्म (संयुक्त) संस्कृत महाविद्यालय को संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की आचार्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय में एक प्राचार्य व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ही तैनाती है। प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करायी है। मांग की है कि संस्कृत बोर्ड का परीक्षा केंद्र किसी और विद्यालय में बनाया जाय। आचार्य की परीक्षाएं 26 से तथा संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed