{"_id":"ca6f0ad7f75f898e39412ea3d95c6f56","slug":"eo-palikadhyksh-with-the-talks-fail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ-पालिकाध्यक्ष के साथ वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ-पालिकाध्यक्ष के साथ वार्ता विफल
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश के बावजूद 250 रुपया मानदेय नहीं दिए जाने पर रोष जताया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि पालिका द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
न्यायालय के आदेश के बाद भी 250 मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्या के निदान के लिए दस दिन का समय मांगा।
अध्यक्ष पप्पू लाल और संविदा कर्मचारियों की नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ वार्ता हुई, लेकिन संविदा कर्मिचारियों की वार्ता विफल रही। संविदा कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को पालिका प्रशासन द्वारा 250 रुपये मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है। बावजूद इसके आज तक संविदा कर्मचारियों को बढ़ा मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
जिससे उनमें रोष व्याप्त है। पालिका प्रशासन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेेश को दर किनार किया जा रहा है।
वार्ता के दौरान अलीजान, शंकर लाल यादव, आनंद कसेरा, अश्वनी गुप्ता, कमलाकांत, अवधेश तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, राकेश, राज कुमार, रामविलास, अनिल आदि रहे।