{"_id":"633f27d45aeb1b61ea7d1759","slug":"eo-expressed-displeasure-over-the-spread-of-cow-dung-in-the-cowshed-mirzapur-news-vns6778239136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में गोबर फैला होने पर ईओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में गोबर फैला होने पर ईओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने सिटी ब्लॉक के टांडा फाल स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गोबर इधर-उधर फैला हुआ दिखने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई। साथ ही गोबर एक जगह एकत्र करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अधिकारी ने गोशाला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, चारे की उपलब्धता आदि की जांच की। इस दौरान गोशाला में चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। उन्होंने बताया कि गोशाला के कर्मचारियों को निराश्रित पशुओं को समय-समय पर चारा देने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
गोशाला के निरीक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी ने बीते जुलाई माह में लंका की पहाड़ी पर लगाए गए पौधों की देखरेख का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलकल अभियंता को पौधों का ठीक तरह से रखरखाव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उद्यान प्रभारी जटा शंकर पटेल को भी पौधों में नियमित रूप से पानी देने तथा संरक्षण की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंका की पहाड़ी पर स्थित पानी टंकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जलकल अभियंता सुधीर वर्मा को पानी की गुणवत्ता ठीक बनाए रखने का निर्देश भी दिया।