फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment removal campaign started from City Club

सिटी क्लब से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 08 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign started from City Club
मिर्जापुर। नगर में हुए अतिक्रमण की समस्या पर अमर उजाला ने अपने सात जून के अंक में पृष्ठ तीन पर सड़कों पर बढ़ रहा अतिक्रमण शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए नगर में मंगलवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका ने अभियान शुरू कराया। पहले दिन सिविल लाइन तिराहा से लेकर एसपी के आवास के आगे तक अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि इस बीच में कई लोगों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिटी क्लब के पास सिविल लाइन तिराहा पर नाली के ऊपर का अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया। छोटे-मोटे अवैध निर्माण तोड़े गए। इसका सिविल लाइन चौराहा पर लोगों ने व्यापक विरोध किया। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है। बेहतर यही होगा कि वह उसे स्वत: हटा लें अन्यथा उनसे हर्जा-खर्चा भी लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में मानवता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और लोगों की बातें अथवा उनकी आपत्ति भी सुनी जाएगी। पहले दिन हल्के-फुल्के ढंग से किसी का चबूतरा तोड़ा गया तो किसी के नाली पर से कब्जा हटाया गया। फिलहाल दुकानदारों में इससे आक्रोश है। अभियान के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। ईओ ओमप्रकाश ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। उनके निर्देशानुसार ही कार्य होगा।
विज्ञापन

कई अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया
मिर्जापुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लोगों का आरोप है कि अभियान चलते ही भेदभाव शुरू हो गया। अभियान के रास्ते में पड़ने वाले एक नामचीन मिठाई की दुकान को छुआ तक नहीं गया बल्कि वहां पर लोगों ने पानी भी पिया। इसके अलावा, रास्ते में कई जगह जहां अतिक्रमण दिखाई दिया, टीम उसे अनदेखा कर आगे बढ़ गई। यह देखकर नागरिकों और कई अन्य दुकानदारों ने भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed