फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis on increasing farmers' income through IIVR's improved varieties and technologies.

Mirzapur News: आईआईवीआर की उन्नत किस्मों और तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing farmers' income through IIVR's improved varieties and technologies.
सीखड़ भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के संबो​धित करते निदेशक डॉ राजेश कुमार। -सोशल मीडिया।
सब्जी अनुसंधान संस्थान ने मनाया 36वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

सीखड़। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), अदलपुरा में सोमवार को 36वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में देशभर से वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, छात्र-छात्राएं और संस्थान के कार्मिक शामिल हुए।
मुख्य अतिथि डॉ. पीएस पांडेय, कुलपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने कहा कि सब्जियां पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम हैं। आईआईवीआर की उन्नत किस्में और तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जलवायु स्मार्ट फसलों, पोषक तत्वों से भरपूर किस्मों और शहरी खेती पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आईआईवीआर ने देश की सब्जी क्रांति को नई दिशा दी है। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि संस्थान अब तक 150 से अधिक उन्नत किस्में और संकर विकसित कर चुका है।
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. धनंजय प्रताप सिंह, एसके सिंह, बोबी कुमार और अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। तकनीक हस्तांतरण के लिए तीन संस्थानों के साथ एमओयू भी हुआ। संचालन डॉ. नीरज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed