{"_id":"573f64b34f1c1be71fac6f27","slug":"elsewhere-crisis-somewhere-waste-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं संकट तो कहीं पानी की बर्बादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं संकट तो कहीं पानी की बर्बादी
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 21 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के हयातनगर में क्षतिग्रस्त पाइप से गिरता पानी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पूरा पहाड़ी क्षेत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है ऐसे में नगर में कई स्थानों पर पानी की बर्बादी हो रही है। कई स्थानों पर पाइपों से पानी लीक हो कर जहां तहां बह रहा है। न तो जिन घरों में यह पानी पहुंच रहा है उनको कोई परेशानी हो रही है और न ही तालाबों को भरवाने के लिए मशक्कत कर रहे जिला प्रशासन का ही ध्यान इस ओर जा रहा है।
नगर के कटरा बाजीराव के पूरे इलाके में पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क के किनारे पटरियों पर कई स्थानों पर नगरपालिका ने यहां कई नल लगवाएं हैं, इनमें से अधिकांश में टोटिंया नहीं हैं। इससे हजारों लीटर पानी गिर कर रोजाना बर्बाद हो रहा है। देवपुरवा स्थित हयात नगर में नलों की टोंटियां टूटी हैं। यहां कई घरों के सामने नल लगाए गए हैं।
सुबह शाम पानी आपूर्ति के समय पानी की बर्बादी देखने को मिलता है। यहां कई स्थानों पर पाइप फटने के कारण पानी बौछार मारता है। पाइप के फटे होने से दूषित पानी का भी आपूर्ति घरों तक हो रहा है। इसी तरह विन्ध्याचल के शिवपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास लगे नल में टोंटी न होने से पानी की बर्बादी होती है। वहीं नगर के रुक्खड़ घाट में नल टूटा होने के कारण पाइप से पानी गिर रहा है।