फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity supply system will improve in the division with 68 crores

Mirzapur News: 68 करोड़ से मंडल में सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system will improve in the division with 68 crores
मिर्जापुर। विद्युत निगम बिजनेस प्लान के तहत मिर्जापुर व भदोही जिले में 68 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करेगा। इसके तहत वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि, नई लाइन का निर्माण, उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि व अन्य काम कराए जाएंगे। इसके तहत जिले के तीन विद्युत वितरण खंडों में कुल 417 काम कराए जाएंगे। इन सभी पर 2496.94 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम में 64 काम कराए जाएंगे। इन कार्यों पर 525.05 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से 11 केवी लाइन के नौ काम कराए जाएंगे। इसी तरह से 37 वितरण ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 18 अन्य प्रकार के काम कराए जाएंगे। इसी प्रकार विद्युत वितरण खंड द्वितीय में कुल 243 काम कराए जाएंगे। इन कार्यों पर 1447.24 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें चार विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि के अलावा 62 वितरण ट्रांसफॉर्मरों लगाए जाएंगे। इसके अलावा 14 लाइनों के निर्माण के साथ ही 145 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि भी कराई जाएगी। इसके अलावा 18 अन्य काम भी कराए जाने हैं। इसी प्रकार चुनार वितरण खंड में 417 काम कराए जाएंगे। इसके लिए 2496.94 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें एक उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि, पांच वितरण ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। साथ ही सात 11 केवी की लाइन के निर्माण के अलावा 87 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा 10 अन्य कार्य कराए जाएंगे। मंडल के भदोही जिले में 266 काम कराए जाएंगे, जिस पर 1130.63 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह सोनभद्र में 1100 लाख रुपये की लागत 48 काम कराए जाएंगे। इस तरह से पूरे मिर्जापुर मंडल में कुल 745 काम कराए जाएंगे। जिस पर 6830.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्य अभियंता वितरण जेपीएन सिंह ने बताया कि जल्दी ही सारे काम पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed