फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity poles broken in the storm, supply to many villages stalled

Mirzapur News: आंधी में टूटे बिजली के पोल, कई गांवों की आपूर्ति ठप

Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles broken in the storm, supply to many villages stalled
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को आई आंधी और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। नगर क्षेत्र में बारिश के कारण सीवर व जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़ हो गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा। उधर, राजगढ़ और पटेहरा क्षेत्र में आंधी और बारिश के दौरान कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट कर गिर पड़े। इससे कई गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को अंधरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं आने से मंगलवार को सुबह पानी का संकट पैदा हो गया। लोग खाली बाल्टी, डिब्बा लेकर पानी के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

राजगढ़ विद्युत उप केंद्र से संबंधित पांच फीडरों से लगभग 70 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। करौदा, राजगढ़, ददरा, शक्तिसगढ़, खोराडीह एवं भवानीपुर फीडर के माध्यम से लूसा, करौदा, इमलिया 84, दरबान, ददरा, राजगढ़, भीटी, भवानीपुर, चौखड़ा, रामपुर 38, निकारिका, धनसीरिया, पिपरवार, भागलपुर, गढ़वा, नदीहार, सेमरा बारहों, खोराडीह, खटखरिया,चंदनपुर, खमहरिया सहित अन्य गांवों में मंगलवार को सुबह नौ बजे तक ग्रामीण बिजली का इंतजार कर रहे थे। बिजली नहीं आने से ग्रामीण पानी के लिए भटकते रहे। इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता पदधारी सिंह ने बताया कि आंधी व बारिश की वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। फाल्ट ठीक कराए जा रहे हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पटेहरा क्षेत्र में दीपनगर पावर हाउस से संबंधित सभी छह फीडरों से विद्युत आपूर्ति मंगलवार को सुबह से ही बंद रही। इसके चलते लोगों के समक्ष पानी का संकट पैदा हो गया। पटेहरा कला, ककरद, रैकल, घोरी, पडरिया कला, मलुआ, अमोई, नेवढि़या, कुहूंकि समेत कई अन्य गावों में सोमवार को पूरी रात अंधेरा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसके एक घंटे बाद फिर रोस्टिंग शुरू हो गई। इसके चलते दोपहर एक बजे तक ग्रामीण बिजली के अभाव में पानी के लिए तरसते रहे। प्यास बुझाने के लिए लोगों को पास-पड़ोस में घर में रखे पानी का सहारा लेना पड़ा। बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed