फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Election Commission symbol made cutting wheat crop in mirzapur

मतदान महादान: मिर्जापुर में गेहूं की फसल काटकर निर्वाचन आयोग का बनाया चिह्न, मतदान का दिया अनोखा संदेश

Fri, 19 Apr 2024 02:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

Mirzapur News: निर्वाचन आयोग के चिन्ह के चारों ओर खड़े छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न नारों से लिखी तख्तियां लेकर उन्होंने अपने संकल्प को व्यक्त किया।

विज्ञापन
Election Commission symbol made cutting wheat crop in mirzapur
मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शुक्रवार को नगर के पिपराडांड स्थित कृषि विभाग के परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली निकालकर मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे एक जून में जिले में होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाएं।

विज्ञापन


कृषि विभाग परिसर में गेहूं के खेत को काटकर निर्वाचन आयोग का चिन्ह बनाया गया था।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना अति आवश्यक है। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पिपराडांड़ से शुरु होकर चक्रमण करते हुए विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कालेज पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल विद्यार्थियों ने रास्ते में मिलने वाले हर नागरिकों अथवा व्यक्तियों से एक जून को होने वाले मतदान में अपना मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed