यूपी: घर से निकलने किसान की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक किसान की सिर कूंचकर हत्या कर दी। किसान अपने घर से दूर पाही पर सोने के लिए गया था। रात को पाही पर न पहुंचने पर खोजबीन में जुटे परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह गेहूं के खेत के बीच रास्ते पर शव पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस जांच में जुटी है। सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटे हैं।
पुलिस के अनुसार, पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी लल्लू बिंद(60) पुत्र शिव प्रकाश घर से आधा किमी दूर खेत में बने पाही पर अपनी पत्नी कुमारी देवी के साथ रहता था। लल्लू बिंद ओझाई का भी काम करता था। वह प्रतिदिन शाम को गांव में बने घर पर खाना खाने आता था।
उसके बाद पाही पर बने मकान पर सोने चले जाता था। शुक्रवार की शाम को सात बजे वह घर से खाना खाकर पाही की ओर जा रहा था, पर पाही पर नहीं पहुंचा। रात को 10 बजे तक पाही पर न पहुंचने पर उनकी पत्नी कुमारी देवी गांव स्थित घर पर आई और लल्लू बिंद के घर न पहुंचने के बारे में बताया।
इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। रात में उनका पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह खोजबीन के दौरान घर और पाही के बीच गेहूं के खेतों के बीच से गुजरे रास्ते पर उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पड़री थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के सिर में धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही सिर को कूंचा गया है। एसपी ने बताया कि धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की गई है। छानबीन की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।