फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight cattle recovered, smugglers absconding

आठ मवेशी बरामद, तस्कर फरार

Sun, 27 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight cattle recovered, smugglers absconding
अदलहाट। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव स्थित उत्सव भवन के पास शनिवार की भोर वध करने के लिए ले जा रहे आठ मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस ने बरामद किया। इस दौरान पशु तस्कर मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन व मवेशियों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर की तरफ से बिहार वध के लिए आठ मवेशियों को चार पहिया वाहन से पशु तस्कर ले जा रहे थे। परशुरामपुर गांव स्थित उत्सव भवन के पास पहुंचे थे कि एकाएक वाहन खराब हो गया। पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन से मवेशियों को उतरवाया। इसमें एक पशु की मौत हो चुका था। जिसे गड्ढा खुदवा कर दफन कराया गया। सात पशुओं को चुनार थाना के डगमगपुर स्थित गोशाला में भेजवाया गया। पुलिस अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed