फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit

Mirzapur News: शॉर्ट सर्किट से आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Eight acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit
हलिया/राजगढ़। शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी अलग-अलग क्षेत्रोंं में हाईटेंशन विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

हलिया, पवारी कलां में खेत के ऊपर गुजरे हाइटेंशन बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह और कैलाश केसरवानी की तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, घड़ा और टुल्लू पंप के सहारे आग पर काबू पाया। राजगढ़, स्थानीय विकास खंड के चौखड़ा गांव में शुक्रवार को लगभग 11 बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मुन्नीलाल सिंह के दो बीघे, राम श्रृंगार सिंह के तीन बीघे खलिहान में रखा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र में विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेतों में लग रही आग से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed