{"_id":"67e99b072722b50481005240","slug":"eid-brings-cheer-to-the-market-shopping-continues-till-late-night-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131640-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ईद से बाजार में बहार, देर रात तक हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ईद से बाजार में बहार, देर रात तक हुई खरीदारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। रमजान के बाद 31 मार्च को ईद होने की संभावना है। इसको देखते हुए रविवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सिवईं के अलावा कपड़े और जूते-चप्पल की दुकानों पर देर रात तक खरीदार जुटे रहे।
बाजार में सादी सिवईं, भुनी हुई सिवईं के साथ सूतफेनी और किमामी सिवईं की धूम रही। 80 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये प्रति किलो तक बाजार में बेची गई। इसके साथ ही खजूर, किशमिश, बदाम गिरी, पिस्ता व चिलगोजा जैसे सूखे मेवों की भी खरीद हुई। खजूर दो सौ रुपये प्रति किलो तक तो बदाम गिरी 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिका। पिस्ता 1500 से 2000 रुपये प्रति किलो तक बिका।
इसी प्रकार अफगानी चिलगोजा भी दो से तीन हजार रुपये प्रति किलो तक बेचा गया। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, बसनहीं बाजार, त्रिमोहानी, रामबाग, गणेशगंज, तेलियागंज, संगमोहाल आदि मोहल्लों में खरीदारोंं की भीड़ भाड़ रही। इसके साथ ही सड़क की पटरियों पर जूते- चप्पल व कपड़ों की दुकानें भी सजी रही। घंटाघर में रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। इसी के साथ ही लोगों ने मटर, हरी सब्जी की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज
मिर्जापुर। शहर काजी व मदरसा अरबिया के प्रधानाचार्य मौलाना नजम अली ने बताया कि रविवार को ईद के चांद की तस्दीक हो गई है। इसलिए जिले में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। बताया कि ईद की विशेष नमाज सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक होगी। ईदगाह में नमाज सुबह सात बजे होगी।