फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   During the program on girl child molestation

बालिका सुरक्षा पर कार्यक्रम के दौरान छात्रा से छेड़खानी

Tue, 20 Oct 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
During the program on girl child molestation
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कालेज में मिशन शक्ति के तहत महिला और बालिका सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेनर छात्राओं को छेड़खानी आदि करने वालों से आत्मसुरक्षा के बारे में जानकारी दे रहा था और उसी समय उसका साथी कालेज की एक छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। मामला तब गर्मा गया जब छात्रा के भाई के विरोध करने पर ट्रेनर के साथी ने उसके साथ मारपीट किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर के एक कालेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरुक करने और शोहदों से निपटने के लिए आत्मसुरक्षा की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान ट्रेनर छात्राओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दे रहा था। छात्राओं को बता रहा था कि विषम परिस्थितियों में शोहदों से कैसे निपटा जाए। उस समय उसके साथ आया बाहरी युवक कालेज में प्रवेश लेने आई छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी का विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो उसका भाई वहां आया। भाई ने विरोध किया तो छेड़खानी करने वाले युवक ने मारपीट की। कालेज में मौजूद अध्यापक व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर पुलिस बुलाए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर सरस्वती विहार कालोनी निवासी शुभम शास्त्री पुत्र हरिश्चंद्र के खिलफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed