फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   During investigation, adulteration was found in food products of many companies including Amul, 61 out of 119 samples failed

Mirzapur News: जांच में अमूल सहित कई कंपनियों के खाद्य उत्पाद में मिली मिलावट, 119 में से 61 नमूने फेल

Fri, 29 Aug 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
During investigation, adulteration was found in food products of many companies including Amul, 61 out of 119 samples failed
मिर्जापुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल नहीं रुक रहा है। प्रतिष्ठित दुकानों और नामी ब्रांड के उत्पाद भी मानक पर खरे नहीं उतर सके। दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट पाया गया है। अमूल ब्रांड के दूध और काशी मिल्क की गुणवत्ता खराब मिली है। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष अब तक 502 प्रतिष्ठानों से 128 नमूने लिए गए थे। इसमें 119 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक 61 नमूने फेल हुए हैं। 35 नमूनों में मुकदमा किया गया है। 40.72 लाख जुर्माना लगाया गया है। इसमें अब तक 107 मामलों का निस्तारण हो चुका है। अगस्त में अमूल ब्रांड के दूध की जांच की गई थी। वह फेल मिला। उस पर कार्रवाई की जा रही है। काशी मिल्क पर 75 हजार जुर्माना लगाया गया है। श्रीराम फूड्स पर 70 हजार, होटल जेनेक्स पर 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों की बात करें तो अब तक दूध के लिए 38 प्रतिष्ठानों से 24 नमूने लिए गए थे। इनमें से 21 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 15 नमूने जांच में फेल मिले हैं। उन पर 8.61 लाख का जुर्माना लगाया गया है। दूध से बने खाद्य पदार्थों के लिए 111 प्रतिष्ठानों से 44 नमूने लिए गए हैं। इनमें से 32 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 18 नमूने जांच में फेल साबित हुए हैं। इन पर 18.58 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


इन दिनों दूध व उससे बने खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि इनका प्रयोग नियमित रूप से होता है। इसके लिए सख्ती बरती जा रही है।
डॉ. मंजुला सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
इनसेट ----

पर्व पर चलता है विशेष अभियान
मिर्जापुर। वैसे तो खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान चलता रहता है लेकिन पर्वों पर दूध से बने पदार्थ व खोवे से बनी मिठाई की अधिक मांग होती है। इसको देखते हुए पर्व पर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विशेष अभियान चलाता है। जो नमूने फेल होते हैं, उन पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed