फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to social distancing, varmala was not put

सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नहीं डाली वरमाला

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Due to social distancing, varmala was not put
लालगंज। और जब दूल्हे ने होने वाली दुल्हन को कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए जयमाल पहनाने से इंकार कर दिया। सहेलियों ने चुटकी ली तो घराती और बराती पक्ष ने दूल्हे के निर्णय को सराहा...। इस शादी की चर्चा क्षेत्र की फिजा में दूसरे दिन खूब तैरती रही।
विज्ञापन

दरअसल क्षेत्र में एक बारात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाल की रस्म उस समय चर्चा में आ गई, जब दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत फूलों की माला पहनाने से इंकार कर दिया। कारण बताया कि कोरोना संक्रमण बीमारी के चलते वह जयमाल नहीं पहनाएगा। दूल्हे के इस व्यवहार की लड़की की सहेलियों ने खूब चुटकी ली और दूल्हे के साथ ठिठोली की...।
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि अब क्षेत्र में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी कोरोना का गहरा असर दिखाई देने लगा है। दूल्हे और दुल्हन दोनों कोरोना के चलते सावधानी बरत रहे हैं। इसलिए विवाह मंडप में जयमाल कार्यक्रम को रद्द किया जा रहा है। जिसमें वर कन्या दोनों की सहमति शामिल बन रही है। इस शादी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जयमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पर वर ने यह कहते हुए जयमाला पहनाने से इंकार कर दिया कि इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग समाप्त होगी और कोरोना के बचाव के तरीके को झटका लग सकता है। ऐसी स्थिति में जयमाल का कार्यक्रम नहीं होगा। यह सुनकर लड़की पक्ष के लोग आश्चर्यचकित तो थे ही। वही वर पक्ष के लोग लड़के के समझदारी पर वाह-वाह करते दिखे। इस शादी की चर्चा गांव और बाजारों तक फ़ैल गई। लोग लड़के की समझदारी की चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed