फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to power cut in the morning, there was an outcry for drinking water

सुबह-सुबह बिजली कटने से पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to power cut in the morning, there was an outcry for drinking water
मिर्जापुर। नगर के आधे क्षेत्र में बुधवार की सुबह अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी में वैसे भी पानी की आपूर्ति चरमराई हुई है, ऊपर से बिजली कटौती ने समस्या को विकराल बना दिया। लोग पानी के लिए परेशान रहे। नगर के वासलीगंज, घंटाघर व तरकापुर आदि जगहों पर अधिक समस्या रही। बाद में कुछ देर के लिए बिजली बहाल जरूर हुई लेकिन दिनभर बिजली आती-जाती रही। नागरिकों का कहना है कि इस समय नगर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। मनमानी कटौती हो रही है और बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। रात में कम से कम छह बार ट्रिपिंग होती है। हालांकि विभाग का कहना है कि सुबह-सुबह ब्रेकडाउन हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति में कुछ समय के लिए बाधित हुई थी। इसमें बाद में आपूर्ति को सामान्य कर लिया गया। लेकिन लोगों की दिनचर्या इससे प्रभावित हुई। इस मामले में स्थानय निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यह रोज की समस्या हो गई है। बिजली की स्थिति इस समय बहुत खराब है। बिजली का दाम इतना अधिक हो गया है। उसके बाद भी यह नियमित नहीं है। वहीं रवि ने कहा कि जब जरूरत होती है उसी समय बिजली कट जाती है। पानी के समय बिजली प्राय: कट जाती है। सुबह- सुबह बिजली कटने से दिनचर्या प्रभावित होती है। महेंद्र का कहना था कि कम से कम गर्मी में जलापूर्ति के समय बिजली न काटी जाय। इससे लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। इस पर ध्यान देना चाहिए तो पप्पू ने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बाद भी इस प्रकार की कटौती समझ के परे है। जिले की स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन हाल के वर्षों में यह बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed