फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   due to not available currency, consumer came back

कैश नहीं होने से बैरंग लौटे लोग

Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
due to not available currency, consumer came back
नगर के रमईपट्टी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर कतार में खड़े ग्राहक।
नोटबंदी के बाद से नकदी की किल्लत से जिले की आम जनता परेशान है। शनिवार को बैंकों के बाहर  ग्राहकों की कतारें काफी छोटी दिखीं, वहीं कई एटीएम पर पैसा निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार को बैंकों पर सिर्फ वरिष्ठ नागरिक पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बैंकों में जाकर बदलवाने में मशगूल दिखाई दिए। विगत दो दिनों से बैंकों में लग रही लाइन छोटी तो जरूर हो रही है, लेकिन अधिकांश बैंकों में समय से पूर्व ही पैसा समाप्त हो जा रहा है, जिससे ग्राहकों को बिना पैसा लिए बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नोटबंदी के 11 वें दिन शनिवार को नगरीय इलाकों सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित विभिन्न बैंकों व एटीएम पर पैसा निकालने व जमा करने को ग्राहकों का तांता लगा रहा। पिछले कुछ दिनों से नोटबंदी के बाद बैंकों पर उमड़ी भारी भीड़ होने की वजह से नोट के प्रति आपाधापी और हालात जल्द सामान्य के आसार नजर नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को बैंकों पर ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम जो जरूर देखी गई, लेकिन बैंक के काउंटर पर पैसा बदलवाने के लिए सिर्फ बुजुर्ग ही डटे रहे। 
विज्ञापन


 शनिवार को भी बैंकों में कैश की कमी के चलते कई बैंकों से ग्राहकों को बैरंग वापस लौटा दिया गया, वहीं कुछ बैंकों में कैश नहीं है का बोर्ड भी लगा दिया गया  था, जिससे ग्राहकों में मायूसी देेखने को मिली। नोटबंदी के बाद जहां एक ओर बैंक मैनेजर कैश की कमी का रोना रो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राहक कतार से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी आपाधापी की स्थिति में कहीं-कहीं बैंक कर्मियों व ग्राहकों के बीच नोकझोंक भी हुई। शादी वाले घरों में ढाई लाख रुपये शादी के  आयोजन के लिए मिलने का प्रावधान जारी किया गया है, लेकिन शनिवार को अधिकांश बैंकों से यह सुविधा ग्राहकों को नहीं मिल पाई, जिससे ग्राहक परेशान दिखाई दिए। नोटबंदी से जहां उद्योग-धंधों पर ग्रहण लगता चला जा रहा है, वहीं आम जनता की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed