फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drying paddy, farmers reach collectorate

सूख रहा धान, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drying paddy, farmers reach collectorate
प्रदर्शन करते किसान
धान के खेतों में किसानों की फसल सूख रही है, सिंचाई के लिए टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे नाराज किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया। पत्रक सौंपने के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट में संक्षिप्त सभा की।   
विज्ञापन

किसान वकील अहमद ने कहा कि विकास खंड मड़िहान में सिंचाई के लिए साढ़े सात किमी लंबी सिरसी मड़िहान पंप नहर का निर्माण विगत 25 वर्ष पूर्व हुआ था, जिसमें बिजली की आपूर्ति विद्युत विभाग फतहां द्वारा किया जा रहा है। वहीं सिरसी जलाशय में तीन पंप लगाकर सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति लघु डाल नहर खंड पथरहिया द्वारा किया जा रहा है। नहर का संचालन सिरसी बांध प्रखंड द्वारा किया जा रहा है। मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से घोरी, पिउरी, अतरैला, रैकल, ओबराडीह व गोढ़ा के किसानों को सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई संसाधन नहीं होने के चलते क्षेत्र में लगभग दो हजार एकड़ में फसलें सूख रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान विभागों के चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं। विभागों द्वारा एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। वहीं बिजली विभाग द्वारा लो वोल्टेज का रोना रोया जाता है। किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए पानी देने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है, सिंचाई के लिए किसानों को जल्द से जल्द टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें। जिससे किसानों की खड़ी फसल सूखने से बच सके। कहा कि  मौसम की बेरुखी के साथ ही वैकल्पिक संसाधन भी किसानों को धोखा दे रहे हैं।             जिससे किसानों की फसल सूखने से काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।  गिरीश कुमार, नंदू प्रधान, राजबली यादव, पिंटू, राम नरेश आदि सैकड़ों  किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed