फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunk health workers misbehaved with trainee nurse

Mirzapur News: नशे में स्वास्थ्यकर्मियों ने की प्रशिक्षु नर्स से अभद्रता

Wed, 07 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drunk health workers misbehaved with trainee nurse
मड़िहान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में मंगलवार को नशे में धुत दो स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशिक्षु नर्स से अभद्रता की। मना करने पर वे स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से भिड़ गए। अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मड़िहान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दो स्वास्थ्यकर्मी नशे की हालत में प्रशिक्षु नर्स से अभद्रता करने लगे। प्रशिक्षु नर्स ने इसका विरोध किया। इस बीच वहां चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आरएस वर्मा पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों आरोपियों को मना किया तो वे उनसे भिड़ गए। इस दौरान अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र भेजकर भेजकर मामले की शिकायत के साथ कार्रवाई की संस्तुति की है। इस घटना से अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार के बारे में सीएमओ को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। साथ ही कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed