{"_id":"40387952599d5358764af3de3a09b88c","slug":"drugs-found-in-plant-plant-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध वाटिका में नहीं मिला औषधि का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध वाटिका में नहीं मिला औषधि का पौधा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद मंडल के डीआरएम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन, चुनार, जिवनाथपुर, पहाड़ा समेत एक दर्जन रेलवे स्टेशनाें का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पौध वाटिका में एक भी औषधि वाला पौधा नहीं मिलने तथा अरनिंग में कमी होने पर सीआईटी को फटकार लगाते हुए स्थानांतरित करने की चेतावनी दी।
साथ ही गंदगी मिलने पर एसएस को कड़ी फटकार लगाई।
डीआरएम वीके त्रिपाठी बुधवार को 11 बजे जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन का निरीक्षण कर कमी मिलने पर कर्मियाें को फटाकर लगाई।
वहां पहुंचे लोगाें ने रेल कर्मियाें की मिली भगत से काफी देर तक गाड़ी रोकने की शिकायत की। इस पर उन्होंने दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
इसके बाद चुनार होेते हुए पहाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्थिति का जायजा लेते हुए झिंगुरा स्टेशन को भी देखा। शाम करीब चार बजे मिर्जापुर पहुंचे।
तीनाें प्लेटफार्मो का निरीक्षण करते हुए गंदगी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक सुभाष सिंह को फटकार लगाई। पार्सल आफिस में आए हुए सामान को सही तरीके से नहीं रखने पर नाराजगी जतायी।
स्टाल मालिकाें से रेट लिस्ट लगाने को कहा। परिसर के बाहर स्थित पार्क का निरीक्षण करते हुए गेस्ट हाउस को भी देखा।
रेलवे कालोनी का निरीक्षण करते हुए खराब सड़क के निर्माण के बारे में पूछताछ की। आवासाें से गिर रहे प्लास्टर को दुरूस्त कराने को कहा।
पौध वाटिका में एक भी औषधि का पौधा नहीं मिलने पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए पौधे के नाम पर धनराशि गोलमाल करने की बात कही।
स्टेशन पर हो रही कम आय की जानकारी होने पर सीआईटी एके सिंह को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि आय में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर उनका स्थानांतरण कर दिया जाएगा।