फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DRM inspected the railway line

डीआरएम ने किया रेल लाइन का निरीक्षण

Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the railway line
उम रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चन्द्रा ने शनिवार को रेलवे क्रासिंग पर उतरकर प्रयागराज हावड़ा के बीच बिछायी जा रही रेल लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेल मंडल प्रबंधक सड़क मार्ग से दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। वहां चल रहे लाइन के निर्माण कार्य को देखा। साथ ही 13 नंबर की लाइन को डिस्मेंटल कर यार्ड में बिछायी जा रही नई 14 नंबर की लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि 10 दिन में 14 नंबर के लाइन निर्माण को पूरा कर दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से रेलवे भूमि के नक्शा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कालोनी भवन निर्माण के लिए भूमि को देखा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरके पांडेय, सीनियर डीएसटी सिग्नल दिलीप कुमार सिंह साथ रहे।
विज्ञापन

जीएम ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन
विंध्याचल। महाप्रबंधक दिल्ली आशुतोष गंगनम तथा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज डीआरएम एसके साथना ने शनिवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनोंपरांत उन्होने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के स्पर्श करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा किया। दर्शन पूजन पूर्व अध्यक्ष श्रीविंध्य पंडा समाज राजन पाठक एवं हनुमान दत्त पाठक ने कराया। दर्शन पूजन करने के उपरांत वे सड़क मार्ग से चुनार की ओर प्रस्थान कर गए। इस दौरान रेल विभाग के आला अधिकारी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed