{"_id":"67647323199096bbcb0f7d48","slug":"drm-angry-over-wrong-construction-of-toilet-in-upper-class-waiting-room-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-126945-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में शौचालय के गलत निर्माण पर डीआरएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में शौचालय के गलत निर्माण पर डीआरएम नाराज
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बृृहस्पतिवार को मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बने उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय में निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदार से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शौचालय में कवर नहीं है। दुर्गंध निकलने का रास्ता नहीं है। दरवाजा खुलने पर प्रतीक्षालय में भी दुर्गंध से लोग परेशान होंगे। उन्होंने इंजीनियर को चेतावनी दी कि 50 बार व्यक्तिगत रूप से समझाने के बाद भी काम में सुधार नहीं आया है।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफाॅर्म पर टाइल्स ठीक ढंग से नहीं लगाए जाने पर भी उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान एक कर्मचारी के हंसने पर डीआरएम नाराज हो गए। बोले, यह हंसने की बात नहीं है। जो समस्या आंख से दिख रही है, उसमें भी सुधार नहीं हो रहा है। खराब ग्रेनाइट लगाई गई है। अच्छे कारीगर नहीं लगाए गए हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पोर्च पर लगे ओम को ऊंचाई पर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे की ओर लगे मिर्जापुर नाम का बोर्ड हटाने और ओम को और ऊंचा करने का निर्देश दिया। ओम की डिजाइन को नीचे बनाए जाने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इस पर डीआरएम ने संज्ञान लिया। मुख्य गेट पर स्टील की रेलिंग भी उन्होंने ठीक ढंग से लगाने का निर्देश दिया। उधर, डीआरएम के निरीक्षण को देखते हुए सफाई आदि का काम भी चलता रहा। दोपहर 12 बजे डीआरएम टीम के साथ प्रयागराज रवाना हो गए।
उधर, प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बृहस्पतिवार को एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश के साथ प्रयागराज कुंभ के मद्देनजर विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर पूर्वी से पश्चिमी छोर तक पेयजल, बैठने आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि व्यवस्था इस तरह से करें कि ज्यादा यात्रियों का दबाव न बढ़ने पाए। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई, शौचालय, पेयजल, रैन बसेरा की अच्छी व्यवस्था के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात की। डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया के दोनों छोर का निरीक्षण कर पूरे क्षेत्र में सफाई कर मलबा हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। रेल प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जो भी श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से आएंगे या जाएंगे, उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सर्कुलेटिंग एरिया में स्थायी रैन बसेरा के साथ ही जर्मन हैंगर पंडाल भी लगाया जाएगा। स्थायी और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई रहेगी, ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशन भवन को मार्च 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन महाकुंभ को देखते हुए इसे पहले ही खोल देंगे। ताकि स्टेशन पर यात्रियों को प्रवेश और निकास में कोई समस्या न हो। इस दौरान मंडल परिचालन प्रबंधक कृष्णा शुक्ला, मंडल इंजीनियर शिवम दुबे, वाणिज्य निरीक्षक एसके अकेला आदि मौजूद रहे।