फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drizzle with thunder and lightning, mercury dropped by five degrees

Mirzapur News: गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, पांच डिग्री पारा लुढ़का

Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with thunder and lightning, mercury dropped by five degrees
मिर्जापुर। तेज धूप और गर्मी के बीच रविवार को सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबादी हुई। इससे पांच डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। वहीं, किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कहा बारिश हुई तो गेहूं और चने की फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कई दिनों से तेज धूप के साथ गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। रविवार को ंभोर में ही आसमान में बादल छाने से मौसम बदल गया। गरज चमक के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के अध्यक्ष डॉ. श्रीराम सिंह ने कहा गेहूं, चना, मटर, मसूर और और तिलहनी फसलें पककर तैयार हैंं। पिछैती फसलों की भी अंतिम सिंचाई हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होगा। उधर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही तेजी से मौसम बदल रहा है। एक-दो दिन आसमान में बादल रहेंगे। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed