फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drivers ran away after throwing school food grains seeing police in mirzapur accused of selling them outside

Mirzapur News: पुलिस ने किया पीछा, विद्यालय का खाद्यान्न फेंक कर भागे चालक, बाहर बेचने का आरोप; पूछताछ शुरू

Sat, 20 Jul 2024 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

Mirzapur News: ग्रामीणों ने वाहन से स्कूल का खाद्यान्न बाहन बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस के पहुंचते ही चालक वाहन लेकर भागने लगे। रास्ते में खाद्यान्न को फेंककर वे भाग निकले। खाद्यान्न को जब्त करने के साथ ही पुलिस कोटेदार और शिक्षक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Drivers ran away after throwing school food grains seeing police in mirzapur accused of selling them outside
पुलिस ने जब्त किया वाहन और खाद्यान्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के संतनगर में शनिवार की सुबह खाद्यान्न ले जा रहे एक वाहन का पुलिस ने पीछा किया तो चालक खाद्यान्न फेंक कर भाग निकले। पता चला कि वह खाद्यान्न पीयूरी विद्यालय का है और बाहर कहीं बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस इस संबंध में कोटेदार व शिक्षक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पीयूरी विद्यालय का 42 बोरी चावल तथा 32 बोरी गेंहू कोटेदार के गोदाम से एक पिकअप पर लाद कर हलिया के रास्ते भेजा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया तो वाहन चालक एक घर के सामने खाद्यान्न उतारकर भाग निकले। इस सम्बंध में कोटेदार व प्रधानाध्यापक से पूछताछ की जा रही है। इसके पूर्व में भी खाद्यान्न बेचने के आरोप में एक अध्यापक को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पटेहरा विकास खंड के अमोई पुरवा परिषदीय विद्यालय में भी खाद्यान्न की चोरी हुई थी। जब पुलिस ने जांच की तो उसमें प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की संलिप्तता पाई गई थी। उनको गिरफ्तार किया गया था और बीएसए ने उनको निलंबित भी कर दिया था। अब इस मामले की जांच में क्या निकलता है। यह प्रतीक्षित है।

बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अभी कुछ देर पूर्व जानकारी हुई है। जांच के लिए मड़िहान के खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed