{"_id":"676712d9fbf01adca3081824","slug":"driver-dies-after-being-crushed-when-tractor-trolley-overturns-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127039-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक की दबकर मौत
विज्ञापन
अदलहाट। सुरहा गांव के पास शनिवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली नहर में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई।
अहरौरा थाने के डोहरी गांव निवासी मटरू यादव का इकलौता पुत्र 23 वर्षीय सूरज कुमार यादव ट्रैक्टर चलाकर परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को सुबह अहरौरा से गिट्टी लादकर वाराणसी गया था। वहां से गिट्टी उतारकर सुबह करीब पांच बजे अपने घर डोहरी लौट रहा था। रास्ते में सुरहा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस हादसे में चालक सूरज यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबकर चालक सूरज की मौत हो गई।