{"_id":"647d62fb3f2f44e637057325","slug":"driver-died-after-truck-fell-down-after-hitting-divider-of-overbridge-in-mirzapur-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत
Mon, 05 Jun 2023 09:52 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:52 AM IST
सार
मिर्जापुर की ओर से मध्य प्रदेश जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर लालगंज में ओवरब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ गया। फिर ओवरब्रिज के बीच से नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर की ओर से मध्य प्रदेश जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर लालगंज के पतुलकी गांव के सामने ओवरब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ गया। फिर ओवरब्रिज के बीच से नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। रीवा जिले (मध्य प्रदेश) के कैलाशपुर गांव के निवासी दिनेश कुमार (37) वर्ष गाजीपुर से खाली ट्रक लेकर पिपराही जा रहे थे।
विज्ञापन
लालगंज के पतुलकी गांव के सामने ओवर ब्रिज पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के अंदर से नीचे की तरफ झूल गया। ट्रक से रेलिंग टूटने की इतनी जोरदार आवाज थी कि राहगीरों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सुबह के समय टहल रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दिया और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बताया विपक्षी एकता का प्लान, पटना में क्षेत्रीय दलों का महाजुटान जल्द