फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drinking water system missing in junior high school

जूनियर हाई स्कूल में पेयजल व्यवस्था नदारद

Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system missing in junior high school
स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौड़ा की बोरिंग व सबमर्सिबल खराब होने से पेयजल का संकट छाया हुआ है। इससे पानी के लिए छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को तरसना पड़ रहा है। बच्चों को शौचालय एवं पीने के पानी के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजगढ़ विकासखंड क्षेत्र के अधिकतर गांव पहाड़ी एरिया में होने से गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगता है। जिससे लोगों को दूर-दूर तक पानी लेने के लिए जाना पड़ता है। बघौड़ा गांव पहाड़ी व पथरीला होने के कारण सबसे पहले पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। जिससे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौड़ा के परिसर में वर्षों पहले बोरिंग कराई गई थी। जिसमें सबमर्सिबल लगाकर बच्चों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई थी। बोरिंग में मिट्टी का मलबा भर जाने से सबमर्सिबल पूरी तरह बंद हो गया है। जिससे छात्राओं के लिए पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। विद्यालय में पानी की व्यवस्था ना होने से बच्चे शौच व पीने के लिए पानी विद्यालय के बाहर गांव का चक्कर लगा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में टैंकर से पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की खंड शिक्षाधिकारी से मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed