मिर्जापुरः संजय निषाद ने कहा- फूलन देवी की कर्म भूमि पर बनाएंगे पार्क और स्मारक, विजय मिश्र पर कार्रवाई को बताया साजिश
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद शनिवार को मिर्जापुर के चौबे घाट श्मशान भूमि पर फूलन देवी के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई राजनीतिक साजिश है। विधायक व उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
ये बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को चौबे घाट श्मशान भूमि पर फूलन देवी के श्रद्धांजलि समारोह में कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि निषादों की उत्पत्ति मिर्जापुर की धरती से हुई है। कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी के जीवन संघर्षमय रहा है। फूलन के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलन की कर्म भूमि पर पार्क और स्मारक बनाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रस्ट बनाया जाएगा। देश के विभिन्न भागों में निषादराज और फूलन देवी की मूर्ति स्थापित की जाएगी ताकि लोग फूलन देवी से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने फूलन देवी के नाम पर राजनीति करने और एक पूर्व विधायक पर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
किसान, व्यापारियों की नहीं कॉरपोरेट की पक्षधर है भाजपा: संजय गर्ग
भाजपा सरकार किसान और व्यापारियों की नहीं बल्कि सिर्फ कॉरपोरेट की पक्षधर है। किसान और व्यापारी विरोधी इस सरकार की कलई खुल चुकी है। भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी सुखी नहीं हैं। ये बातें समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने शनिवार को लोहंदी स्थित एक लान में मंडलीय व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली के बिल और जीएसटी जैसे गंभीर मुद्दों को विधानसभा में व्यापारियों के लिए उठाया गया। बढ़ रही गरीबी व बेरोजगारी के बारे में भी चर्चा की गई। कहा कि किसान खुशहाल होगा तो व्यापारी खुशहाल होगा। हालांकि सरकार ने इनकी खुशहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि व्यापारी अपनी खुशहाली की राह सपा सरकार में देख रहे हैं।