स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार को विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक में अधूरे कार्यों पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। अधूरे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के कार्यो को डीपीआरओ ने जल्द से जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश दिए।डीपीआरओ अरविंद कुमार ने सामुदायिक शौचालय के देखभाल करने वाली समुह की महिलाओं की उपस्थिति पंजिका बनाने को कहा। उन्होने पंचायत भवन के मरम्मत कार्य व फर्नीचर कंम्प्यूटर आदि की व्यवस्थाएं पंद्रह दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा। उन्होने फर्नीचर व कंम्प्यूटर की खरीदारी अलग-अलग फर्मों से करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत भिटहां व भैसोड़ वलाय पहाड़ के अंत्येष्टि स्थल के कार्य को हरहाल में 20 दिसंबर तक पूरा कराने पर जोर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने विद्यालय में बकाये विद्युत बिल को यथाशीघ्र ग्राम पंचायत के राज्यवित्त से कराने क निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थिति होने पर शिवशंकर सिंह, आलोक राव, विजय पाल मिश्रा व प्रज्ञान शुक्ल को स्पष्टीकरण जारी किया। बैठकोपरांत डीपीआरओ गड़बड़ा धामपहुंचकर मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। सेवटी नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने व अस्थायी शौचालय व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह, एडीओ पंचायत पीयूष दूबे, अमर बहादुर सिंह, राजेंद्र बिंद, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, बीसी स्वच्छता राजदेव दूबे सहित सचिव उपस्थित रहे।