फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dowry killer husband arrested

दहेज हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dowry killer husband arrested
चील्ह। थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव में बुधवार को मायके से ससुुुराल आई विवाहिता की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जिगना थाना के गोगांव गांव निवासी शिवकुमारी पत्नी राजेंद्र माझी ने पुत्री अंजन की शादी सात मई 2020 को दलापट्टी गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र चंद्रबली के साथ की थी। बुधवार को गोगांव से विदाई करा कर के अंजन अपने ससुराल दलापट्टी पहुंची। बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर आक्रोशित मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। बताया कि दहेज में 50 हजार और बाइक की मांग की जा रही थी। चील्ह थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed