फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctor's son was killed by beating him with a brick in a drug dispute

नशे के विवाद में ईट से मारकर की थी डाक्टर पुत्र की हत्या

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Doctor's son was killed by beating him with a brick in a drug dispute
मिर्जापुर। नशा करने को लेकर साथियों ने ही डाक्टर पुत्र सलिल की हत्या की थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हो गई है। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले के जय नगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के मूल निवासी डॉ. राजेंद्र नारायण साहा का साढ़े तीन विस्वा का प्लाट रैदानी कालोनी में है। 30 नवंबर को उनका पुत्र सलिल (40) बिहार से आया था। नौ दिसंबर की शाम को वह स्कूटी से कहीं निकला। इसके बाद घर नहीं लौटा। शनिवार को स्कूटी उसके प्लाट के पास सड़क किनारे मिली। रविवार को खोजबीन करते हुए परिजन प्लाट पर गए तो शव बरामद हुआ। पुलिस ने सीसी टीवी की छानबीन की। आरोपी लल्ला यादव निवासी रामबाग और रंजीत कुमार उर्फ झून्नी निवासी तकियादानू शाह कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया। खुलासा करते हुए एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सलिल नौ दिसंबर को घर से लल्ला और एक अन्य के साथ निकला था। दूसरा युवक उनके छोड़कर चला गया। दोनों ने नशे का इंजेक्शन लिया। रास्ते में परिचित रंजीत मिल गया। तीनों प्लाट पर पहुंचे। वहां पर सलिल ने पहले दो-तीन इंजेक्शन लिया। पहले ही अधिक नशा करने को लेकर विवाद हो गया। सलिल ने नशे में लल्ला को झापड़ मारा तो लल्ला ने पहर्ले इंट उसपर हमला किया फिर रंजीत ने ईंट से वार किया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed