{"_id":"6a6118b844bf2605370ea1a3","slug":"do-not-allow-heavy-vehicles-to-park-near-the-toll-plaza-conduct-regular-inspections-of-school-vehicles-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157884-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: टोल प्लाजा के आसपास भारी वाहनों को खड़ा न होने दें, स्कूली वाहनों की नियमित जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: टोल प्लाजा के आसपास भारी वाहनों को खड़ा न होने दें, स्कूली वाहनों की नियमित जांच करें
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट्स, यातायात प्रबंधन, सड़क संकेतकों की उपलब्धता, अतिक्रमण, वाहन चालकों द्वारा नियमों के पालन और जनजागरूकता अभियान की समीक्षा की गई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों का पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एनएचआई और टोल प्लाजा संचालकों से कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें। टोल प्लाजा के आसपास भारी वाहनों को खड़ा न होने दें। स्कूलों में संचालित वाहनों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए। क्षेत्राधिकारी नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तीन दिन के भीतर संयुक्त रूप से स्कूलों की जांच करें। स्कूलों में संचालित वाहनों की सूची प्राप्त करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी वाहन नियमानुसार संचालित हो रहे हैं या नहीं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।