मिर्जापुर। विश्व एड्स दिवस उपलक्ष में बृहस्पतिवार को माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी किया गया। इससे पहले में रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। रैली को सीएमओ ने हरि झंडी दिखाया। रैली विद्यालय परिसर से घंटाघर, वारसलीगंज, सब्जी मंडी बाजार से होते हुए पुन: विद्यालय वापस आई। मुख्य अतिथि डा. पीडी गुप्ता ने कहा कि एचआईवी /एड्स के जांच के लिए जिले में स्थापित तहसील वार प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ जिला अस्पताल, पुरुष एवं महिला पर सुविधा उपलब्ध है। अपील कियाकि एचआईवी/ एड्स से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति नफरत या तिरस्कार का भाव नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि पीड़ित के मनोबल को मजबूत बनाने में सहयोगी होना चाहिए। जिससे कि वह नियमित दवा करते हुए अपने निर्धारित पूरे जीवन को जी सकें। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यूएन सिंह ने बच्चों व विद्यालय कर्मचारियों के बीच एचआईवी/ एड्स संबंधी समस्या के विषय में बताया। कहाकि यह वायरस के माध्यम से एक दूसरे को प्रभावित करता है। जिसमें व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे धीरे क्षीण होना प्रारंभ हो जाती है, और व्यक्ति आगे चलकर ऐसी स्थिति में, कई रोगों का शिकार हो जाता है, इसलिए इसके प्रति हम सभी को अपने साथ-साथ दूसरे को भी सजग करने का प्रयास करना चाहिए। कालेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा धन्यवाद व आभार प्रस्तुत किया। टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत द्वारा बताया गया कि आज के दिन विश्व एड्स दिवस जागरूकता संबंधित कार्यक्रम जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाए जाने के साथ-साथ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एचआईवी एड्स संबंधी शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सतीश शंकर यादव, अखिलेश कुमार पांडे, शमीम अहमद, अवनीश कुमार दुबे, अरविंद सिंह, सुनील बिंद, रामजी, अंशुमान द्विवेदी, अवध बिहारी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।