{"_id":"62016d974dc0167f062d45d7","slug":"do-not-accept-anyone-s-hospitality-polling-personnel-mirzapur-news-vns637490755","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें मतदान कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें मतदान कर्मी
विज्ञापन
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र से ही हम सभी की पहचान है। उन्होंने आगाह किया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिकों वैक्सीन को दोनों डोज के साथ ही साथ बूस्टर डोज भी लगवाना अनिवार्य हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम को चलाना व उसकी फिटिंग आदि कार्य भली भांति सीख लें तथा प्रशिक्षण में दिये गये दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि मतदान के एक दिन पूर्व छह मार्च को मतदान टोलियां सुबह सात बजे मतदान कराने के लिए महत्वपूर्ण सामग्री राजकीय पालीटेक्निक बथुआ से प्राप्त कर ड्यूटी वाले स्थल के लिये रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिन्ह की सूची का मिलान बैलेट यूनिट पर लगे मतपत्रों से अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लें कि मतदान यूनिट के दोनों तरफ सील लगी है तथा उस पर जो एड्रेस टैग लगा है, निर्धारित मतदान स्थल संख्या व नाम की है अथवा नहीं। प्रशिक्षण में जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मॉक पोल की समाप्ति के बाद मतदान की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर अभिनीत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, प्राचार्य आईटीआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।